72825 अध्यापक भर्ती में अवमानना याचिका दाखिल
प्रयागराज। 72825 सहायक अध्यापक भर्ती के मामले में बचे हुए पदों को भरे जाने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश का पालन न होने पर एक और अवमानना याचिका दाखिल की गई है। इस मामले में पहले से कई अवमानना याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। जितेंद्र कुमार और अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार को जानकारी उपलब्ध कराने का अवसर देते हुए 15 मई की तिथि नियत की है। याचीगण का कहना है कि 1536 पदों पर नियुक्ति अभी भी नहीं हुई है। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को याचीगण के प्रत्यावेदन पर निर्णय लेने का आदेश दिया था, इसके बावजूद सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।