सीटीईटी के लिए आवेदन शुरू
इलाहाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए बुधवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर एक अगस्त से उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त तक किया जा सकता है। सीटीईटी के लिए परीक्षा शुल्क 30 अगस्त तक जमा किया जा सकता है।