मुल्क को तीन तलाक नहीं निकाह की जरूरत
-बोले, आल इंडिया इमाम आर्गनाइजेशन के चीफ इमाम मौलाना उमैर इलियासी
-मंगलवार को निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने सिराथू के तैबापुर गांव आए थे इमाम
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/समशाबाद। मुल्क को तीन तलाक नहीं बल्कि, निकाह की जरूरत है। मतलब साफ है कि सरकार और अदालत सही राह पर काम कर रही है। यह बात आल इंडिया इमाम आर्गनाइजेशन के चीफ इमाम मौलाना उमैर इलियासी ने कही। वह मंगलवार को सिराथू तहसील के तैबापुर गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। यहां उन्होंने कर्बला का जायजा लेने के साथ ही जियारत भी की। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि मुल्क को तीन तलाक नहीं बल्कि, निकाह की जरूरत है। सरकार और अदालत के फैसले को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि इस दौर में निकाह का स्वरूप बदल गया है। लोग सड़कों, होटलों में निकाह करने लगे हैं, जबकि यह एक पाक रिश्ता है। कायदे से इसे कर्बला और मस्जिद में करना चाहिए। उनके साथ मऊ के पूर्व सांसद सालिम अंसारी, रामलीला कमेटी वाराणसी के चेयरमैन इस्तेकबाल कुरैशी, मुस्तकीम खान भी थे। इस दौरान सीओ सिटी मोइन खान, सपा नेता शबीह हैदर, अतहर हुसैन रिजवी भी मौजूद रहे।