एमटीएस परीक्षा में शामिल 40.90 प्रतिशत अभ्यर्थी
0 16 अक्तूबर को शुरू हुई कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा मंगलवार को हुई खत्म
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित मल्टी टास्किंग स्टॉफ (एमटीएस) परीक्षा मंगलवार को सम्पन्न हो गई। कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा में कुल 19 लाख 96 हजार छह अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े मध्य क्षेत्र में कुल आठ लाख 16 हजार 332 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति 40.90 प्रतिशत रही। यह परीक्षा 16 अक्तूबर को शुरू हुई थी। मध्य क्षेत्र से जुडे़ इलाहाबाद में 44.47 प्रतिशत, आगरा में 39.07, बरेली में 35.62, गोरखपुर में 33.83, कानपुर में 41.10, लखनऊ में 35.20, मेरठ में 40.05, वाराणसी में 43.13 तथा पटना (बिहार) में 43.32 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक मेरठ के एक परीक्षा केंद्र पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण वहां के अभ्यर्थियों की परीक्षा दूसरे केंद्र पर कराई गई।