फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कोरांव में 21 लेखपालों पर 278 गांवों की जिम्मेवारी

Sun, 23 Mar 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहास। तहसील कोरांव में 21 लेखपाल 278 गांवों का कार्यभार संभाल रहे हैं। जबकि 114 लेखपालों की नियुक्ति होनी चाहिए। वहीं 14 राजस्व निरीक्षकों में सिर्फ 11 राजस्व निरीक्षकों की तैनाती है। इसमें तीन राजस्व निरीक्षक तहसील कार्यालय का कामकाज देखते हैं। नौ राजस्व निरीक्षक दो-दो हलकों का काम देख रहे हैं। तहसील कोरांव में राजस्व से संबंधित अत्यधिक मामले लटके पड़े हैं। आए दिन फरियादी मामलों के निस्तारण के लिए भटक रहे हैं। शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं हो पा रहा है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ इकाई कोरांव के अध्यक्ष इंद्रेश सिंह व मंत्री अतुल तिवारी ने कई बार जिला प्रशासन से लेखपालों की संख्या बढ़ाने की मांग की। एक लेखपाल पर 35 से 36 गांवों का कामकाज संभालना पड़ रहा है। बता दें कि तहसील कोरांव में 278 ग्राम सभाओं में महज 21 की तैनाती है। जबकि 114 लेखपालों की नियुक्ति होनी चाहिए। मामले में एसडीएम कोरांव आकांक्षा सिंह ने बताया कि कुछ नए लेखपाल मिले हैं, जो ट्रेनिंग पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें