कुशगढ धाम में शहनाइयों के साथ सामूहिक विवाह हुआ संपन्न 21 युगल जोड़ों को केशरी परिवार की ओर
कुशगढ़ धाम में रविवार को केशरी परिवार की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में 21 जोड़े एक-दूजे के हुए। इससे पहले कुशगढ धाम स्थित प्राचीन शिव मंदिर का कौवा बाजार निवासी समाजसेवी मिश्रीलाल केशरी की ओर से जीर्णोद्धार कराया गया। आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी मिश्रीलाल केशरी, छेदीलाल केशरी, चिरौजी लाल केशरी, संयोजक धर्म प्रकाश केशरी, ओमप्रकाश केशरी, जयप्रकाश केशरी, कुलदीप केशरी, संदीप केशरी, संजय केशरी पप्पू आदि ने कन्यादान किया। संचालन अनिल शुक्ल ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह, महापौर उमेश चंद्र केसरवानी, विधायक संदीप पटेल, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रेम शंकर, मुन्नन शुक्ल, योगेश शुक्ल, ज्ञान सिंह पटेल, विकास सिंह पटेल, ननकेश बाबू यादव, कमलेश गुप्ता, राहुल केसरवानी, लाला प्रसाद केसरी आदि रहे।