नोएडा भूमि घोटाले के आरोपी की याचिका खारिज
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने नोएडा भूमि घोटाले के आरोपी यादव सिंह के सहयोगी ओमपाल सिंह की याचिका खारिज कर दी है। ओमपाल सिंह ने सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद में चल रहे भूमि घोटाले के मुकदमे की वैधता को चुनौती दी थी। उनकी याचिका पर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति डीके सिंह की खंडपीठ ने सुनवाई की। याचिका का विरोध करते हुए सीबीआई के अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश ने कहा कि याची पर गंभीर आरोप हैं और चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। मुकदमे का विचारण हो रही है। इस स्थिति में हस्तक्षेप करने का औचित्य नहीं है। कोर्ट ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मामले में हस्तक्षेप से इंकार करते हुए याचिका खारिज कर दी है।