क्षेत्र के लखनसेनपुर गांव का ट्रांसफार्मर कर्मचारियों की लापरवाही से धू-धू कर कर जल गया। उक्त गांव में रायपुर तियाई विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है। दो दिन पहले गांव में वोल्टेज अधिक आने से लाखों रुपये के विद्युत उपकरण जल गए थे। इसके बाद भी कर्मचारी लापरवाह बने रहे। सोमवार की रात गांव में लगा ट्रांसफार्मर अचानक धू-धूकर जल गया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव की बत्ती गुल हो गई। लोगों को चिलचिलाती गर्मी में हलाकान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग कर्मचारियों की लापरवाही से ट्रांसफार्मर में आग लगी है। कई बार अफसरों से शिकायत की गई, लेकिन खराबी दूर करने कोई नहीं पहुंच सका।