उच्च न्यायालय ने अपने 20 अधिकारियों की पदोन्नति की है। इस संबंध में महानिबंधक राजीव भारती की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के राम सेवक (लखनऊ), गोवर्धन, अजीत कुमार गोड, विवेक श्रीवास्तव (लखनऊ), वेद प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र प्रताप, शरद कुमार खरे, सुधीर गुप्ता, समीर मित्र गुप्ता, मोहम्मद सलीम फारूकी, आलोक मजूमदार, रश्मि शर्मा, नीना गुप्ता, कौशलेन्द्र चतुर्वेदी (लखनऊ), संजय कुमार श्रीवास्तव, उमेश कुमार वर्मा (लखनऊ), धर्मेंद्र वर्मा, पूनम बुद्ध घोष, मिठाई लाल पटेल और संजय श्रीवास्तव को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है। उच्च न्यायालय कर्मचारी-अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।