फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतागप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोती सिंह के मामले में परिवादी तलब
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रदेश सरकार के मंत्री मोती सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ प्रतापगढ़ की अदालत में परिवाद दाखिल कराने वाली परिवादिनी पुष्पा सिंह को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि जब परिवाद पर अभी तक धारा 200 का बयान दर्ज नहीं हुआ है तो यह मामला स्पेशल कोर्ट में कैसे चल सकता है। इस कोर्ट को सिर्फ मुकदमों के ट्रायल का अधिकार है। कोर्ट ने स्पष्टीकरण के साथ परिवादिनी को 15 मार्च को तलब किया है। इससे पूर्व 30 जनवरी, आठ फरवरी, 20 फरवरी और दो मार्च को भी परिवादिनी को तलब किया जा चुका है मगर वह उपस्थित नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें