कानपुर के ध्यानार्थ
00000000000000000000000000000
भाजपा विधायक ने वारंट रिकॉल कराया
प्रयागराज। कानपुर निवासी भाजपा विधायक और पूर्व एमपी अशोक सिंह चंदेल ने बृहस्पतिवार को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में सरेंडर कर अपने खिलाफ जारी गैरजमानती वारंट रिकॉल कराया। विधायक के खिलाफ कोतवाली हमीरपुर में जानलेवा हमला करने और विधि विरुद्ध जमाव, कानून के उल्लंघन और आर्म्स एक्ट आदि की धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों से संबंधित पत्रावली सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए आई है। कोर्ट ने अभियुक्त को हाजिर होने के लिए समन जारी किया था। वह नहीं आए तो गैरजमानती वारंट जारी कर दिया। वारंट जारी होने के बाद उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर कहा कि उनको समन प्राप्त नहीं हुआ था इसलिए आ नहीं सके। स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने सभी वारंट वापस ले लिए हैं।