फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े के शौचालय पर स्वामी अधोक्षजानंद नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़े के शौचालय पर स्वामी अधोक्षजानंद नाराज
विज्ञापन

प्रयागराज। गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ ने संस्थाओं को आवंटित किए जाने वाले घटिया स्तर के शौचालय पर नाराजगी जताई है। कहा है कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार स्वच्छता और शौचालय पर विशेष ध्यान दे रही है, वहीं मेला प्रशासन करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद संस्थाओं को मनमाने तरीके से कपड़े का शौचालय उपलब्ध करा रहा है। इससे दुनिया भर से आने वाले अतिथियों के कैसा संदेश जाएगा, समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विश्व भर को कुंभ में आने का न्यौता दे रहे हैं। दूसरी तरफ यहां शौचालय तक का समुचित प्रबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछला अर्धकुंभ पौने दो सौ करोड़ रुपये में हुआ था, जबकि इस बार 4000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च के बावजूद साधु-संतों, श्रद्धालुओं के शिविरों के लिए कपड़े का शौचालय उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें