डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आज प्रयागराज में
प्रयागराज। सूबे के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। विशेष विमान से सुबह 9.50 बजे उनके बम्हरौली उतरने का कार्यक्रम है। सुबह 10.20 बजे वह हिंदुस्तान एकेडमी में साहित्यकारों के सम्मान एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शिरकत करेेंगे। हिंदुस्तान एकेडमी से वह सर्किट हाउस जाएंगे। दिन में 12.30 बजे से एक बजे तक वह यूपी बोर्ड के सचिव एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न 2.20 बजे वह विमान से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।