बीटीसी 2014 बैच चतुर्थ सेमेस्टर
की परीक्षा में 910 विद्यार्थी शामिल
इलाहाबाद। बीटीसी 2014 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा प्रांरभ हो चुकी है। जिले के तीन विद्यालयों में हो रही इस परीक्षा में 910 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सोमवार को शुरू हुईं परीक्षाएं बुधवार तक चलेंगी। हनुमानगंज के सिद्धनारायण इंटर कॉलेज, सराय इनायत केमहावीर कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन तथा धनुआ चाका स्थित नंद किशोर सिंह पीजी कॉलेज में हो रही परीक्षाओं का मंगलवार को डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने निरीक्षण किया। इस दौरान सिद्ध नारायण कॉलेज में कुछ विद्यार्थी सीटिंग प्लान के विपरीत परीक्षा देने मिले, जिन्हें प्लान के तहत बिठाया गया। प्राचार्य के मुताबिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।