फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक, परिषदीय विद्यालयों में महिला शिक्षकों की आज छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरितालिका तीज: महिला शिक्षिकाओं की आज छुट्टी
विज्ञापन

0 डीआईओएस ने दिया आदेश
इलाहाबाद। हरितालिका तीज के मद्देनजर माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत महिला शिक्षकों को 24 अगस्त को छुट्टी दी गई है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया। परिषदीय विद्यालयों में महिला शिक्षकों की छुट्टी की पहले ही घोषणा हो चुकी है। तीज पर महिला शिक्षकों को छुट्टी देने की मांग काफी समय से हो रही थी, क्योंकि इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रहती हैं। ऐसी स्थिति में विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य कर पाना संभव नहीं हो पाता है। डीआईओएस का कहना है कि विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए उन्होंने बृहस्पतिवार को महिला शिक्षकों के अवकाश की घोषणा की है। उधर, बीएसए संजय कुशवाहा ने बताया कि तीज पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत महिला शिक्षकों की छुट्टी की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें