झांसी के ध्यानार्थ
000000000000000
पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री के खिलाफ मुकदमा समाप्त
प्रयागराज। स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए ने पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री और झांसी से विधायक रवींद्र शुक्ला के खिलाफ आपराधिक मुकदमा समाप्त करने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार ने पूर्व मंत्री पर से मुकदमा उठाने की संस्तुति की थी। वादवापसी की अर्जी अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, लोक अभियोजक राधाकृष्ण मिश्र और हरिओंकार सिंह की ओर से दी गई। विशेष कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने पक्षकारों को सुनने के बाद वादवापसी की मंजूरी प्रदान कर दी है। रवींद्र शुक्ला के खिलाफ झांसी के सदर बाजार थाने में तीन सौ लोगों के साथ सड़क जाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह सिलेंडर फटने की घटना में दो लोगों की मौत होने पर स्थानीय लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। प्रदेश सरकार ने मुकदमे के बलहीन पाते हुए इसे समाप्त करने की संस्तुति की थी।