प्रयागराज। कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को ‘संविधान के रास्ते’ विषयक कार्यशाला में समाज के अंतिम आदमी को न्याय दिलाने की परिकल्पना को साकार करने का संदेश दिया गया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में नेताओं ने कहा कि संविधान को तोड़ने वालों से मुक्ति पाने का समय आ गया है। इसके लिए जरूरी है कि जनता के बीच जाकर वातावरण बनाया जाए। इस मौके पर संगठन ेक राष्ट्रीय महासचिव सचिन नाईक, प्रदेश अध्यक्ष जनक कुशवाहा, हरदेव सिंह, सुरेश यादव, शुभम शुक्ला, इरशाद उल्ला, धीरज विश्वकर्मा, दिलीप त्रिपाठी, विजय सिंह पटेल, विकास चौरसिया, स्नेहलता, राना खातून, इंद्रेश मिश्रा, प्रभाकर मिश्र समेत तमाम लोग उपस्थित थे।