फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज प्राचार्य के पदों पर अब 18 तक आवेदन

विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने अशासकीय स्नातक, स्नातकोत्तर महाविद्यालयों के खाली प्राचार्य के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई से बढ़ाकर 18 जून कर दी है। आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या-49 के तहत इन दिनों डिग्री कॉलेज के प्राचार्यों के खाली पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। लोक सभा चुनाव के चलते आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों के आग्रह पर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने अंतिम तिथि आगे बढ़ाने का फैसला किया है। आयोग के उप सचिव डॉ. शिवजी मालवीय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन 16 जून, ऑनलाइन आवेदन शुल्क 17 जून, आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून तय की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों से शैक्षिक प्रदर्शक सूचकांक(एपीआई) प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई तय की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें