फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : डेंटल सर्जन के 174 पदों पर होगी भर्ती, इस माह के अंत में आयोग जारी करेगा विज्ञापन

Thu, 13 Apr 2023 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग में डेंटल सर्जन के 174 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए अप्रैल के अंत में विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा दो अन्य प्रकार के पदाें पर भी भर्ती की तैयारी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग में डेंटल सर्जन के 174 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए अप्रैल के अंत में विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा दो अन्य प्रकार के पदाें पर भी भर्ती की तैयारी है।

उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग में पांच साल पहले वर्ष 2018 में डेंटल सर्जन के पांच सौ से अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। आयोग अब पांच साल बाद भर्ती करने जा रहा है। आयोग की ओर से बुधवार को संभावित विज्ञापनों की सूचना जारी की गई है।

आयोग के अनुसूचित धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग में डेंटल सर्जन के 174 पदाें पर सीधी भर्ती के लिए अप्रैल के अंतिम सप्ताह में विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके अलावा आयुष विभाग (यूनानी) में प्रवक्ता अरबी और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी के एक पद पर भर्ती के लिए भी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में विज्ञापन जारी किया जाएगा।

प्रवक्ता और खान अधिकारी के 17-17 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग आयुष (होम्योपैथी) विभाग में प्रवक्ता के 17 पदों और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी के 17 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए अप्रैल के अंत में इंटरव्यू कराया जाएगा। आयुष (होम्योपैथी) विभाग में प्रवक्ता पैथालॉजी के नौ और प्रवक्ता फिजियोलॉजी के आठ पदों पर भर्ती होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें