एनसीआर के पीसीपीओ बने श्रीप्रकाश
नोट...फोटो है
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) का पदभार भारतीय रेल कार्मिक सेवा के अधिकारी श्रीप्रकाश ने संभाल लिया है। निशा तिवारी के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। इसके पूर्व श्रीप्रकाश चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स चितरंजन में इसी पद पर तैनात थे। इसके अतिरिक्त वे मुख्य कार्मिक अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, अध्यक्ष रेल भर्ती बोर्ड पटना के पद पर भी काम कर चुके हैं।