फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाहाटी नहीं कामाख्या तक जाएगी नार्थ ईस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुवाहाटी नहीं, कामाख्या तक जाएगी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
विज्ञापन

प्रयागराज। आनंद विहार से गुवाहाटी जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के टर्मिनल में रेलवे बदलाव करने जा रहा है। इस ट्रेन का संचालन अब गुवाहाटी की बजाय कामाख्या तक होगा। 19 मार्च से यह व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी। इस दौरान ट्रेन गुवाहाटी की बजाय कामाख्या से सुबह 10.02 बजे चलेगी। जबकि 17 मार्च को आनंद विहार से चलने वाली नार्थ ईस्ट 18 मार्च को गुवाहाटी की बजाय कामाख्या तक नियमित रूप से जाएगी। बता दें कि गुवाहाटी शहर में ही कामाख्या रेलवे स्टेशन है। इसकी गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से दूरी सात किलोमीटर है। वहीं दूसरी ओर लखनऊ मंडल के रायबरेली रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते 15 एवं 17 मार्च को अप नीलांचल एक्सप्रेस और 15, 17 एवं 19 मार्च को डाउन नीलांचल एक्सप्रेस पंडित दीनदयाल उपाध्याय, इलाहाबाद जंक्शन के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें