भाजपाइयों ने मनाया राजमाता सिंधिया का जन्म शताब्दी वर्ष
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को राजमाता सिंधिया का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राजमाता सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा भारद्वाज मंडल की अध्यक्ष अनुपमा पांडेय ने कहा कि राजमाता भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य थी। उन्होंने मध्य प्रदेश से लेकर पूरे भारत में पार्टी को विस्तार दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय गीत गाकर एक दूसरे को तिलक लगाया। इस अवसर पर योगिता दुबे, कात्यायनी पांडेय, गीता देवी, विजया शुक्ला, उर्मिला शुक्ला, बिक्कू पांडेय, पन्नो शुक्ला, पूनम त्रिपाठी, राधा त्रिपाठी, संगीता शुक्ला आदि मौजूद रहीं।