फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीएल की निरस्त परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजीएल टियर-टू की निरस्त परीक्षा आज
विज्ञापन

छात्रों का विरोध दरकिनार, एसएससी ने नहीं मानी छात्रों की दलील
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने छात्रों के विरोध को दरकिनार करते हुए कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) टियर-टू की निरस्त परीक्षा नौ मार्च को कराने पर दृढ़ है। आयोग की ओर से देश के सभी केंद्रों पर 21 फरवरी को हुई प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा को निरस्त करते हुए, इसे नौ मार्च को कराने का फैसला किया है। इलाहाबाद में इस परीक्षा में तीन केंद्रों पर लगभग आठ सौ परीक्षार्थी शामिल होंगे। आयोग ने इसके अतिरिक्त 21 फरवरी को साइबर सिटी पटना सेंटर पर हुई दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा को भी दोबारा कराने का फैसला किया है। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि छात्रों का विरोध एक जगह है और परीक्षा अपनी जगह। इस बारे में मुख्यालय का निर्णय ही वह मानेंगे। एसएससी मध्य क्षेत्र कार्यालय पर धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि वह कैरियर को ध्यान में रखकर अपने विरोध के बीच परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें