रोडवेज बसों की चेकिंग में पकड़े गए 38 बेटिकट
प्रयागराज। होली के अवसर पर रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 1025 बसें विभिन्न रूटों पर चेक की गई। इन बसों में 38 यात्री ऐसे रहे जिनके पास टिकट नहीं मिला। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक पकड़े गए यात्रियों से 12840 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि 17 मार्च से 22 मार्च तक 1025 बसों में कुल 31044 यात्रियों ने यात्रियों ने विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा की। इसके अलावा 20 मामले भ्रष्टाचार के भी पकड़े गए। इसमें संलिप्त कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।