फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में नंदी की जमानत मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के मामले में नंदी की जमानत मंजूर
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी की चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी के काफिले पर हमला करने और मारपीट के आरोप में दर्ज मुकदमे में जमानत मंजूर हो गई है। नंदी ने स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएल में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। नंदी पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ रेवती रमण सिंह की चुनावी सभा में शामिल होने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं के काफिले पर हमला कर मारपीट की थी, जिसमें जितेंद्र हेला को जाती सूचक शब्द कहे गए थे और उसकी पिटाई की गई थी। घटना की प्राथमिकी मुट्ठीगंज थाने में तीन मई 2014 को दर्ज कराई गई थी। इस मामले में नन्दी के साथ निज़ामुद्दीन पार्षद व अन्य को नामजद किया गया था। कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें