फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे के 169 न्यायिक अधिकारियोें को मिली प्रोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिविल जज जूनियर डिविजन की प्रोन्नति सूची जारी की है। सूची में 169 न्यायिक अधिकारियों के नाम हैं जिनको सिविल जज जूनियर डिविजन से प्रोन्नति देकर एसीजेएम या एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन बनाया गया है। अधिकांश न्यायिक अधिकारियों को उन्हीं जिलों में नियुक्ति दी गई है जिनमें वह पहले से कार्यरत रहे हैं। इस क्रम में इलाहाबाद जिला न्यायालय में कार्यरत बबीता पाठक, प्रज्ञा सिंह, उत्सव गौरव राज, सुरेश कुमार दुबे(रायबरेली से स्थानांतरित), शिवेंद्र कुमार मिश्र, कुमुद लता त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार द्वितीय तारकेश्वर प्रसाद सिंह (बुलंदशहर से स्थानांतरित) को यहीं पर एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन/एसीजेएम बनाया गया है। सूची में अन्य जिलों में नियुक्त न्यायिक अधिकारियोें के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें