ओम प्रकाश मालवीय की याद में किया पौधरोपण
इलाहाबाद। समाजसेवी और पर्यावरणविद प्रो. ओम प्रकाश मालवीय की याद में शनिवार को सरोकार संस्था की ओर से डा. मार्डन घोष इंटर कालेज कटघर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नीम, कदंब, गूलर, चितवन, शीशम, जामुन आदि के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उत्कर्ष मालवीय, डा. अंकिता चतुर्वेदी, शाहिद मेंहदी, आनंद, शुभदर्शन, परिमल, रामसजीवन आदि मौजूद रहे।