फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम एक्सप्रेस में अब एसी फस्टऱ् का भी कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम एक्सप्रेस में अब एसी फर्स्ट का भी कोच
विज्ञापन

इलाहाबाद। इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस में रेलवे ने अब एसी फर्स्ट का भी कोच लगाने का निर्णय लिया है। इलाहाबाद से एसी फर्स्ट कम एसी टू का कोच ट्रेन में 31 दिसंबर से लगाया जा रहा है। अभी इसे 30 जनवरी 2018 तक ही लगाया जाएगा। यात्रियों के रिस्पांस के बाद ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा। मेरठ से यह कोच एक जनवरी से 31 जनवरी 2018 तक उपलब्ध रहेगा। फिलहाल संगम एक्सप्रेस में एसी फर्स्ट कम एसी टू का कोच लगने के बाद इसमें कुल 12 कोच हो जाएंगे। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक ट्रेन में 31 दिसंबर से एसएलआर के दो, सामान्य श्रेणी के तीन, स्लीपर के चार, एसी थ्री और टू के एक-एक कोच के अलावा एसी फर्स्ट कम एसी टू का एक कोच रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें