फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कौंसिल की कमेटी ने लिया चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी ने लिया बार कौंसिल ऑफ यूपी का चार्ज
विज्ञापन

0 कार्यकाल समाप्त होने के बाद तीन सदस्यीय कमेटी देखेगी काम
इलाहाबाद। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का चार्ज महाधिवक्ता की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी ने संभाल लिया है। अगला चुनाव होने तक कौंसिल का सामान्य कामकाज यही कमेटी संभालेगी। कौंसिल के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल गत चार अगस्त को समाप्त होने के बाद बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने तीन सदस्यों की कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह के अलावा दो सदस्य आगरा के पीके सिंह और वाराणसी के श्रीनाथ त्रिपाठी शामिल हैं। कमेटी सदस्यों की एक बैठक नौ अगस्त को हो हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बार कौंसिल के सचिव रामजीत सिंह यादव के निलंबन के बाद अस्थायी तौर से नियुक्ति किए गए अवकाश प्राप्त एडीजे रामचंद्र मिश्र को शुक्रवार को सचिव का कक्ष खुलवा कर चार्ज सौंपा गया है। उन्होंने अपना कार्य निर्वहन प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें