अमर उजाला के साथ माथुर वैश्य युवा दल का रक्तदान शिविर आज
इलाहाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से और माथुर वैश्य सेवा समिति युवा दल की ओर से रविवार 16 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर ममफोर्डगंज स्थित माथुर वैश्य धर्मशाला में सुबह 10 बजे से शुरू होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा। शिविर की अध्यक्षता सीएमओ आलोक वर्मा करेंगे।