भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भक्तों के प्रेम का आधार
प्रयागराज। भगवान जगन्नाथ की व्रत कथा के तीसरे दिन शनिवार को जीरो रोड स्थित आर्य भवन में श्रीगणेश रथयात्रा की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया। पं. आचार्य दास ने भृगु संहिता के प्रसंगों की व्याख्या की। बताया कि भगवान जगन्नाथ की महिमा बताई। कहा कि पुराणों में जगन्नाथ रथयात्रा का पुण्य सहस्त्रों यज्ञों के बराबर माना गया है। उन्होंने कहा कि रथयात्रा भक्तों के प्रेम का आधार है। रथयात्रा के दर्शन मात्र से प्राणी पुनर्जन्म से मुक्ति पा जाता है। इस मौके पर गोवर्धन दास गुप्ता, वसंत लाल आजाद, दुर्गा प्रसाद, जयराम गुप्ता, कृष्ण भगवान, दाऊ दयाल गुप्ता, विजय वैश्य, उमा गुप्ता, बेबी रावत समेत तमाम लोग उपस्थित थे। संचालन राजेश केसरवानी ने किया। इससे पहले आरती उतारी गई।