जंक्शन से आनंद विहार के लिए चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल
प्रयागराज। दिल्ली रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने इलाहाबाद जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए सुपरफास्ट स्पेशल चलाने का एलान किया है। इस ट्रेन का संचालन 28 जून को इलाहाबाद जंक्शन से एवं 29 जून को आनंद विहार से होगा। इलाहाबाद जंक्शन से स्पेशल ट्रेन (04117) रात 8.30 बजे चलेगी, जो फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, गाजियाबाद रुकतेे हुए सुबह छह बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04118 आनंद विहार से सुबह 7.50 बजेे चलकर शाम 5.20 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक 20 कोच की इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के सात, एसी टू के दो, एसी थ्री के पांच एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे।