आज और कल प्रयागराज में ही रहेंगी सांसद रीता
प्रयागराज। प्रयागराज के इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी शनिवार एवं रविवार को प्रयागराज में ही रहेंगी। उनके मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला के मुताबिक 22 जून की शाम सांसद लखनऊ से प्रयागराज पहुंचेंगी। यहां शाम चार बजे से पांच बजे के बीच क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अफसरों के साथ उनकी बैठक होगी। शाम 5.30 बजे नमामि गंगे पुरोहित संघ की ओर से कीडगंज में उनका सम्मान समारोह है। 23 को भी जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद वे रात में प्रयागराज एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।