फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने लेखपाल को सौंपी राशन कार्ड मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। एसडीएम रोहित यादव में लेखपाल मोरपाल गंगवार को राशन कार्ड प्रकरण की एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। इसके साथ ही सभी नगर पंचायतों के ईओ पत्र भेजकर राशन कार्डों की स्थिति की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। एसडीएम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि लेखपाल घर-घर जाकर इस बात की जांच करें कि कितने पात्र राशन कार्ड से वंचित है। आवेदन के बाद भी आखिर उनके राशन कार्ड क्यों नहीं बने और किस स्तर पर यह लंबित हैं। ऐसे वंचितों की संख्या कितनी है। साथ ही इसकी भी जांच के आदेश दिए गए हैं कि लतीफ मियां का आवेदन किस स्तर पर लंबित रहा। नगर पंचायत कार्यालय से उनकी आवेदन पर रिपोर्ट लगी या नहीं, या फिर जानबूझकर उनका आवेदन लटका कर रखा गया। उधर लेखपाल मोरपाल गंगवार से इस जांच करने के संबंध में बात की गई तो उन्होंने ऐसे किसी भी आदेश के मिलने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें