पासपोर्ट बनाने पर निर्णय लेने का आदेश
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले प्रयागराज के पंकज श्रीवास्तव के पासपोर्ट पर छह सप्ताह में निर्णय लेने का पासपोर्ट अथॉरिटी को आदेश दिया है। याचिका पर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की पीठ ने सुनवाई की। याची का कहना था कि 17 मई 2019 को पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, मगर अब तक उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। याची के अधिवक्ता का कहना था कि याची के खिलाफ 2017 में अतरसुइया थाने में एक आपराधिक मुकदमा कायम हुआ था। उसे 21 मई को दस्तावेजों के सत्यापन हेतु वाराणसी बुलाया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी पासपोर्ट जारी नहीं किया गया। याची का पासपोर्ट लखनऊ भेज दिया गया है। कोर्ट ने पासपोर्ट अथॉरिटी को याची के आवेदन पर दो माह में नियमानुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया है।