दिल्ली में आयोग के खिलाफ आंदोलन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को प्रतियोगी छात्रों ने दिल्ली में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। दिल्ली में मुखर्जी नगर के गांधी विहार से बत्रा सिनेमा हॉल के बीच छात्रों ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध दर्ज कराया। छात्रों ने स्वच्छ आयोग अभियान चलाया। उनकी प्रमुख मांग थी कि आयोग के अध्यक्ष, सचिव सहित सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को बर्खास्त करके नई नियुक्तियां की जाएं। परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के कार्यकाल की सभी परीक्षाओं को निरस्त किया जाए। छात्रों ने आयोग में नई नियुक्तियां करने के बाद नया वार्षिक कैलेंडर जारी करने की मांग की।