फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग कर्मचारियों ने राज्यपाल से मिलने को समय मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल से मिलने को कर्मचारियों ने मांगा समय
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोग के कर्मचारी-अधिकारी संघ का आंदोलन लगातार 8वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। संघ ने राज्यपाल तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उनसे मिलने का समय मांगा है। आयोग के कर्मचारियों-अधिकारियों की ओर से भेजे गए पत्र में मांग की गई है कि संवैधानिक संस्था की गरिमा बहाली के लिए उन्हें अपनी बात रखने का समय दिया जाए। आयोग के कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर लगातार चल रही बयानबाजी और प्रतिक्रिया के चलते अपने आपको असुरक्षित बताया है। कर्मचारियों ने राज्यपाल से आयोग एवं उसके कार्मिकों के प्रति प्रतियोगी छात्रों के बीच विश्वास बहाली को लेकर मदद मांगी है। संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार की ओर से भेजे गए पत्र में राज्यपाल से वार्ता के लिए समय देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें