फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनीषा ने नेशनल क्रास बो में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता तनीषा ने जीता नेशनल क्रास बो मेें गोल्डमेडल (फोटो)
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट की अधिवक्ता तनीषा जहांगीर मुनीर ने नैनीताल में आयोजित राष्ट्रीय क्रास बो शूटिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनको अब रूस के उत्यानोवस्क में आयोजित होने वाली 20वीं अंतरराष्ट्रीय क्रास बो चैम्पिनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। तनीषा के साथ टीम में शामिल प्रिया सिंह और श्वेता को भी गोल्ड मेडल मिला है। प्रतियोगिता का आयोजन 17 मई 2019 को नैनीताल में हुआ था। इससे पूर्व तनीषा राष्ट्रीय राइफल शूटिंग की 10 मीटर प्रतिस्पर्धा में भाग ले चुकी हैं और उन्होंने स्टेट राइफल शूटिंग की 50 मीटर प्रतियोगिता में रजत पदक भी जीता है। वह ताइक्वांडो की ब्लैक बेल्ट धारक भी हैं। उनकी उपलब्धि पर हाईकोर्ट के वकीलों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें