फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में चेकिंग के दौरान कार से ढ़ाई लाख रूपया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान दो लाख चालीस हजार बरामद
विज्ञापन

फूलपुर। चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर जनपद की सीमा पर सघन तलाशी अभियान के दौरान कार में दो लाख चालीस हजार रुपये पकड़ा गया। जिसका भुक्तभोगी द्वारा कोई कागजात न दिखाए जाने पर टीम ने रूपया जब्त कर लिया। वृहस्पतिवार दोपहर प्रयागराज-जौनपुर जनपद की सीमा पर बुढ़ियाकाइनारा के पास स्टेटिक मजिस्ट्रेट गायत्री प्रसाद के नेतृत्व में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रयागराज की ओर जा रही एक कार को पुलिस ने रोका और तलाशी ली तो कार में दो लाख चालीस हजार रूपए नगद मिले। कार में बैठे जौनपुर जनपद के खुड़कुरहा मानीकला निवासी हाशिम सलाउद्दीन शेख कार में मिले नकदी का कोई हिसाब नहीं दे सके। जिस पर मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई करते हुए दो लाख चालीस हजार रुपये जब्त करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें