जिले की 1540 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए केंद्र सरकार ने 30 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। वहीं, जिला पंचायत के लिए 6.40 करोड़ और क्षेत्र पंचायतों के लिए 6.29 करोड़ का बजट जारी किया गया है। 15वें वित्त आयोग से टाइड अनटाइड योजना के तहत 30 करोड़ से अधिक की धनराशि प्राप्त हुई है। इससे ग्राम प्रधान अपने पंचायतों में पेयजल, खड़ंजा, नाली, इंटरलाॅर्किंग सड़क आदि के विकास कार्य पूरे करा सकेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि ग्राम और क्षेत्र पंचायतों को 15वें वित्त आयोग से बजट मिला है। ज्यादातर विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार हैं।