सभी केंद्र
000000000000000
इलाहाबाद को मिला भूमि अर्जन अधिकरण
0 स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए के बाद जिले को एक और उपलब्धि
0 मंडल स्तर के भूमि अधिग्रहण के मुकदमों की होगी सुनवाई
प्रयागराज। स्पेशलकोर्ट एमपीएमएलए के बाद इलाहाबाद को एक और महत्वपूर्ण न्यायाधिकरण मिला है। प्रदेश सरकार और हाईकोर्ट की अधिसूचना के तहत भूमि अर्जन एवं पुनर्स्थापन न्यायाधिकरण का इलाहाबाद में गठन किया गया है। इस अधिकरण को मंडल स्तर की अधिकारिता प्राप्त होगी। इसके क्षेत्राधिकार में प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ हैं। कोर्ट में एचजेएस अधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद की नियुक्ति की गई है। निबंधक न्यायिक मजिस्ट्रेट डीके गुप्ता बनाए गए हैं। कोर्ट शिवकुटी स्थित लालकोठी परिसर में स्थापित की गई है। जिला न्यायालय में भूमि अधिग्रहण से संबंधित लंबित वादों की सूची बनाई जा रही है जबकि कौशांबी से पत्रावलियां पहुंच गई हैं और उनकी सुनवाई भी शुरू हो गई है।