फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट चेकिंग से ही माह भर में वसूल लिया 6.34 करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट चेकिंग से ही माह भर में वसूल लिया 6.34 करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन

प्रयागराज। बिना टिकट यात्रा करने वाले एवं ट्रेनों और स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से पिछले माह रेलवे ने खूब जुर्माना वसूला। इलाहाबाद मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेश्नों एवं ट्रेनों में अप्रैल 2019 में चलाए गए अभियान के दौरान इस अवधि में रेलवे ने कुल 115382 यात्रियों को पकड़ा। इन यात्रियों से 6.34 करोड़ का जुर्माना भी वसूला गया। इसमें 30988 यात्री बिना टिकट यात्रा करने वाले रहे। इन यात्रियों से 2.39 करोड़ रुपये वसूले गए। इसके अलावा गंदगी फैलाने वाले 1050 यात्रियों से 1.37 लाख रुपये, बिना बुक सामान वाले 74 यात्रियों से 9975 रुपये का जुर्माना लिया गया। पीआरओ सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 83270 यात्रियों से 3.93 करोड़ का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें