मोना पवार सीजेएम, इन्द्रजीत सिविल जज
प्रयागराज। जिला न्यायालय में न्यायिक क्षेत्राधिकार में हुए परिवर्तन के बाद मोना पवार सीजेएम और इंद्रजीत सिंह सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी बने हैं। न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद जिला न्यायालय में न्यायिक क्ष्ेात्राधिकार में परिवर्तन किया गया है। जिसमें मोना पंवार सीजेएम, दीना नाथ यादव जेएससीसी, इन्द्रजीत सिंह सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी, सुनीता सिंह नागौर स्पेशल सीजेएम और यासीन अकबर एसीजेएम प्रथम होंगी। इसी प्रकार जिला जज एके ओझा ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार को कक्ष सख्या दो, इन्द्रदेव दुबे को एडीजे कक्ष संख्या पांच, मन्नवर जहां को कोर्ट संख्या सात, संजय कुमार शुक्ला को कोर्ट संख्या आठ, मृदुल कुमार मिश्र को कोर्ट संख्या नौ और वीर भद्र को कोर्ट संख्या 15 आवंटित किया है। जिला न्यायालय में कार्यरत अपर जिला जज रश्मि नन्दा और किरन पाल के शाहजहांपुर स्थानांतरण होने के बाद सोमवार को उन्होने कार्यभार छोड़ दिया। इस मौके पर कोर्ट में अभियोजन की ओर से उन्हे भावभीनी विदाई दी गई।एडीजीसी श्रीप्रकाश शुक्ला, रुद्र प्रताप, देवी प्रसाद मिश्र, त्रियुगी नारायण दीक्षित और पेशकार अजय श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।