हाईकोर्ट के अधिकारियों को मिली प्रोन्नति
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक मयंक कुमार जैन ने कई अधिकारियों की पदोन्नति की अधिसूचना जारी की है। प्रोन्नति सूची के अनुसार जलीलुर रहमान को सहायक निबंधक से उप निबंधक, इन्द्रकान्त शुक्ल को अनुभाग अधिकारी से सहायक निबंधक और कामिनी मिश्रा को समीक्षा अधिकारी से अनुभाग अधिकारी के पद पर प्रोन्नति दी गई है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह, विजयानंद द्विवेदी, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अनुपम शुक्ल सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने प्रोन्नति अधिकारियों को बधाई दी है तथा मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बाल कृष्ण नारायणन के प्रति आभार जताया है।