अफसरों से दुर्व्यवहार में तीन कर्मचारी निलंबित
यूपी बोर्ड में 20 सितंबर को सचिव से वार्ता के दौरान उप सचिव से किया था अभद्र आचरण
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड सचिव ने 20 सितंबर को कर्मचारियों से वार्ता के दौरान बोर्ड मुख्यालय के उप सचिव प्रशासन सुधीर कुमार के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी निलंबन पत्र में राम शंकर पांडेय यूपी बोर्ड कार्णिक संघ के पूर्व अध्यक्ष, राजू पूर्व महामंत्री यूपी बोर्ड कार्णिक संघ, सुरेश सिंह पूर्व महामंत्री यूपी बोर्ड कार्णिक संघ का नाम शामिल है। निलंबन की अवधि में रामशंकर पांडेय को वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय, राजू को गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय और सुरेश सिंह को मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उप सचिव प्रशासन से दुर्व्यवहार मामले की जांच वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के सचिव सतीश सिंह को सौंपी गई है।