फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव : वस्तुओं की रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग ने तय किए चाय-टोपी के रेट
विज्ञापन

0 चाय और समोसे की कीमत न्यूनतम पांच-पांच रुपये
इलाहाबाद। प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा निर्धारित करने के साथ प्रचार तथा खाने-पीने में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के रेट भी तय कर दिए हैं। इसमें वाहन, टेंट, प्रचार सामग्री समेत 46 तरह की वस्तुएं शामिल हैं। चुनाव में खर्च का निर्धारण इसी के अनुसार होगा। इसके अनुसार चाय और समोसे की कीमत पांच-पांच रुपये निर्धारित की गई है तो प्रचार टोपी 10 रुपये की होगी। प्रत्याशियों ने ‘मदारी बीन’ बजवाया तो एक दिन का 700 रुपये किराया होगा।
वस्तु मूल्य
एंप्लीफायर 700 प्रतिदिन एक यूनिट
माइक 120 रुपये प्रतिदिन
कूलर, पैडेस्टर, ट्यूट लाइट, बल्ब आदि तीन से 36 रुपये प्रतिदिन
पोडियम 5.15 प्रति वर्गफीट
पोस्टर, होल्डिंग, झंडा आदि 40 से 2100 रुपये प्रति नग
कटआउट 35 से 160 रुपये प्रति फीट
वाहन 650 से 3500 रुपये प्रतिदिन
लग्जरी वाहन 14300 से 17600 रुपये प्रतिदिन
होटल का कमरा 450 से 5500 रुपये तक
मोटर साइकिल 200 प्रतिदिन
जनरेटर 500 से 850 रुपये प्रतिदिन
झंडी 160 से 170 रुपये प्रति किग्रा
ढोल-नगाड़ा 1200 रुपये प्रतिदिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें