फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में महेवा में चली गोली, युवक को जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में महेवा में चली गोली, युवक को जान से मारने का प्रयास
विज्ञापन

-भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी। थानाक्षेत्र में बीती रात एक और मामले में गोलियां तड़तड़ाईं। पुरानी रंजिश को लेकर चली कई राउंड गोली में भुक्तभोगी युवक बच गया। गोली चलने से एक अन्य युवक के हाथ में गोली लगी। घटना की जानकारी होने पर सीओ करछना जांच के लिए पहुंचे। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। नैनी के महेवा निवासी निरंजन निषाद ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि बीती रात वह विद्यापीठ स्थित जिलापंचायत बैरियर से हिसाब लेकर एक एसयूवी से घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह महेवा के एक गेस्ट हाउस के पास पहुंचा एक कार में सवार ध्रुव निषाद, टीटू निषाद और कार्तिकेय निषाद तमंचा लेकर उतरे और निरंजन को बाहर घसीटते हुए उसकी पिटाई कर दिया। उसने विरोध किया तो गाली देते हुए आरोपितों ने उसपर तमंचा तान दिया और फायर झोंक दिया। लेकिन वह किसी तरह बच गया। फायरिंग में वहां खड़े एक अन्य युवक लवी पाल पुत्र स्व. रमेश पाल निवासी गऊघाट मुट्ठीगंज के हाथ में गोली लगी। लवी बैरियर पर रवन्ना काटने का काम करता है। निरंजन को मारने के बाद वे धमकी देते हुए वहां से चले गए। फायरिंग की सूचना पर सीओ करछना अमित कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान उन्हें वहां गिरा एक खोखा मिला। आसपास पूछताछ करने के बाद उन्होंने आसपास लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला। जिसमें मारपीट होते दिखा। सुबह निरंजन की तहरीर पर पुलिस तीनों आरोपितों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस देर रात दबिश देती रही।
फोटो है-
संख्या 08- फायरिंग की सूचना पर जांच करते सीओ करछना।
संख्या 09- मौके पर गिरा कारतूस का खोखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें