फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जिले की 151 ग्राम पंचायतों को जल्द मिलेंगे सहायक, भर्ती की प्रक्रिया पूरी, जल्द होगी तैनाती

Thu, 14 Aug 2025 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले के 23 विकास खंडों की 151 ग्राम पंचायतों को जल्द ही पंचायत सहायक मिल जाएंगे। उम्मीद है कि 15 अगस्त के बाद इनकी तैनाती कर दी जाएगी। कई ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के पद खाली होने से ग्रामीण परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के 23 विकास खंडों की 151 ग्राम पंचायतों को जल्द ही पंचायत सहायक मिल जाएंगे। उम्मीद है कि 15 अगस्त के बाद इनकी तैनाती कर दी जाएगी। कई ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के पद खाली होने से ग्रामीण परेशान हो गए थे। पंचायत सहायकों की चयन की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। इसके तहत शंकरगढ़ विकास खंड की नौ ग्राम पंचायत, भगवतपुर सात , कौंधियारा 11, उरूवा एक, मांडा नौ, जसरा छह, मेजा 13, प्रतापपुर नौ, बहादुरपुर छह, हंडिया दो और फूलपुर की पांच ग्राम पंचायतों में सहायक तैनात किए जाएंगे।

इसी तरह कोरांव की 18, श्रृंगवेरपुरधाम 12, सहसों दो, होलागढ़ चार, करछना सात, सैदाबाद छह, सोरांव तीन, मऊआइमा चार, धनूपुर नौ, कौडि़हार चार, बहरिया तीन और चाका ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक नियुक्त होंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही ग्राम पंचायतों में तैनाती कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें