फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गाड़ी पलटने से 15 मजदूर घायल

Tue, 07 Jul 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना में माया पलटने से घायल मजदूरों का उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खाई गांव के समीप सोमवार शाम धान की रोपाई कर घर लौट रहे मजदूरों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान 15 मजदूर घायल हो गए, जबकि 14 लोग बाल-बाल बच गए। घायलों को सीएचसी करछना में भर्ती कराया गया। घायल मजदूरों की पहचान मेजा थाना क्षेत्र के कोनिया गांव के जय देवी, अंजू, सुनीता, रामरती, इन्द्रवती, कोमल, शिवानी, बरसैता गांव के मोहित निषाद, सिजल ज्योति, रोहित, सोनम, अंतिमा, रोशन, पूजा, उदल और दिनेश हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें