फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज में स्थापित होंगी 9708 करोड़ रुपये की 146 औद्योगिक इकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। जिले में 9,708 करोड़ रुपये की लागत से 146 इकाइयां स्थापित होंगी। इसके लिए सोमवार को लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को अफसरों और जन प्रतिनिधियों ने कलक्ट्रेट सभागार में सुना। पिछले महीनों में हुए ग्लोबल इन्वेटर्स समिट में 800 से अधिक निवेशकों के प्रस्तावों को सूचीबद्ध किया गया था। इन्वेटर्स समिट में हिस्सा लेने वाली कंपनियों में से 146 को प्रथम चरण मेें धरातल पर उतारा जा रहा है। 15 जनवरी 2023 को प्रदेश सरकार के साथ इन कंपनियों ने एमओयू किया था।
विज्ञापन


ऑन लाइन उद्घाटन समारोह के बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा निवेश प्रोत्साहन से संबंधित प्रोत्साहन नीतियों टेक्सटाइल्स पॉलिसी 2022, कृषि निर्यात नीति, खाद्य प्रसंस्करण नीति, एमएसएमई पालिसी -2022, आईआईईपी पॉलिसी, पर्यटन नीति -2022 का लीड बैंक की ओ्र से पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया। इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, संयुक्त उपायुक्त उद्योग लालजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया, परियोजना निदेशक एके मौर्या उपस्थित थे। महापौर ने कहा कि पीएम ने देश कैसे आगे बढ़ेगा, कैसे अपनी वैश्विक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा, कैसे आने वाले समय में आत्मनिर्भर बनेगा, इसका मंत्र दिया है।


देश के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग किस प्रकार से रोजगार से जुड़ेंगे उन पर भी चर्चा की गई। इस दौरान औद्योगिक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए निवेशकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और टूल भी वितरित किया गया। इसी तरह सभी तहसील, ब्लॉक, विद्यालय सभागारों में जीबीसी का सारण एलईडी स्क्रीन पर किया गया। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्य अतिथि चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. एलएस ओझा ने यूपी में उद्योगों को बढ़ावा देने वाले योग मॉडल की सराहना की। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, महानगर मंत्री सचिन जायसवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल भट्ट,विजय श्रीवास्तव, भोला सिंह,पार्षद भोला तिवारी, राजेश केसरवानी समेत कई नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें